Selasa, 15 Maret 2011

कोई ख्वाब में भी सचिन के आंकड़ों के करीब नहीं पहुंच पाएगा।

07.30

20 साल तक लगातार क्रिकेट खेलना। उस पर से लगातार उम्दा प्रदर्शन करना वाकई ये कोई जीनियस ही कर सकता है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर 20 साल बिताते हुए इतने रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। हकीकत में तो क्या कोई ख्वाब में भी सचिन के आंकड़ों के करीब नहीं पहुंच पाएगा।
  1. - टेस्ट और वनडे मिलाकर सबसे अधिक अधिक 29961 रन।
  2. - टेस्ट में सबसे अधिक 12,773 और वनडे में सबसे अधिक 17,178 रन।
  3. - टेस्ट और वनडे मिलाकर सबसे अधिक 87 सेंचुरी।
  4. - टेस्ट में सबसे अधिक 42 और वनडे में सबसे अधिक 45 सेंचुरी।
  5. - टेस्ट और वनडे मिलाकर सबसे अधिक 595 अंतर्राष्ट्रीय मैच।
  6. - 90 अलग-अलग ग्राउंड में सबसे अधिक 436 वनडे मैच खेलने वाला क्रिकेटर।
  7. - वनडे में सबसे ज्यादा लगातार 185 मैच खेलने का रिकॉर्ड।
  8. - स्टीव वॉ ( 168) के सबसे बाद सबसे अधिक 159 टेस्ट खेलने वाला क्रिकेटर।
  9. - वनडे में 14-15,16 और 17 हजार की सीमा तय करने वाला अकेला क्रिकेटर।
  10. - वनडे में सबसे ज्यादा 60 बार मैन आफ द मैच और 15 बार मैन ऑफ द सीरीज बनने वाला क्रिकेटर।
  11. - वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 1894 रन।
  12. -वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 9 शतक।
  13. - वनडे में 186 रन बनाकर एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाला भारतीय।
  14. - ब्रायन लारा के साथ सबसे कम पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाला क्रिकेटर।
  15. - हेडन पोंटिंग और लारा के साथ पांच बार एक साल में 1000 से अधिक रन बनाने वाला क्रिकेटर।
  16. - 20 साल की उम्र तक 5 टेस्ट सेंचुरी लगाने वाला अबतक का एकलौता क्रिकेटर।
  17. - स्टीव वॉ और कर्स्टन के बाद टेस्ट खेलने वाले हर देश के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाला तीसरा क्रिकेटर।
  18. - वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 4 शतकों के साथ 1796 रन बनाने वाला क्रिकेटर।
  19. और
  20. - 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाकर किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन।
  21. -सौरव के साथ सचिन का वनडे में ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे अधिक रन जोड़ने का रिकॉर्ड है|
  22. -जबकि द्रविड़ के साथ किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक रन जोड़ने का रिकॉर्ड है।                        


ये लेख यहाँ से लिया गया है ---- IBN Khabar

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 komentar:

Posting Komentar

 

© 2013 Tips Publies. All rights resevered. Designed by Templateism

Back To Top